मंगलवार, 3 जनवरी 2012

आ जा रे...

सुबह सवेरा किरणें लाये,
रात चांदनी प्रीत बढ़ाये,
चूड़ी खनके तुझे बुलाये,
आ जा रे आ जा रे.......
आहट जो धड़कन की आये,
आहें जो सांसो को भायें,
पैरों की पायल गीत सुनाये,
आ जा रे आ जा रे........
सूरत भोली मूरत प्यारी,
केशु अमावस की अंधियारी,
नैन जो तेरा दरश कराये,
आ जा रे आ जा रे........
पलकों की घटा जो छाये.
अश्कों की बरसात कराये,
दिल कैसा संगीत सुनाये,
आ जा रे आ जा रे........

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मगर अब तुम न होगी...

तुमसे, सुबह मेरी थी, दिन था। तुमसे, ये किरणें थीं, सूरज था।। तुमसे, एक खुशनुमा सबेरा था। तुमसे, कुछ रिश्ता मेरा गहरा था।। तुमसे, नीला...